कर्क राशि वर्ष 2019 राशिफल

Published by Ashok Prajapati on

कर्क राशि वालों के लिए साल 2019 भाग्यशाली रहने वाला है क्‍योंकि बृहस्‍पति नवम स्‍थान पर दृष्‍टि डाल रहा है। जब बृहस्पति पांचवें घर में स्थित होकर भाग्य स्थान को देखता है तो भाग्य वृद्धि होती है, संतान की ओर से शुभ समाचार तथा अन्‍य भी अनेक प्रकार के शुभ अवसर मिलते हैं। बृहस्पति की सातवीं दृष्टि ग्‍यारहवें घर पर है जिसके फलस्वरूप आपको इस वर्ष में अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। नवम दृष्टि लग्न पर है जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा तथा पदोन्नति मिलने के संकेत हैं।

नौकरी और कर्क राशि 2019

यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष में प्रमोशन इंक्रीमेंट आदि अच्छा हो जाएगा। उचित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। शत्रु समाप्त होंगे तथा विरोधियों पर विजय के आसार हैं। आपकी परफॉर्मेंस पहले से कहीं अच्छी रहेगी। सौभाग्य से आपको अच्छे मौके मिलेंगे, जिनका उपयोग करके आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।

कर्क राशि 2019 और बिजनेसमैन

जो लोग बिजनेस में हैं उनके लिए भी साल 2019 में काफी संभावनाएं हैं। शनि आपको आपके प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रखेंगे और बृहस्पति की कृपा से इस वर्ष में काफी अच्छा मुनाफा होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।  अवसर खुद खिंचे चले आएंगे। राहु और केतु 30 मार्च तक अनुकूल नहीं है इसलिए कंफ्यूजन बनी रहेगी। मार्च के अंत तक आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी परंतु अप्रैल महीने से चीजें सुगम होती चली जाएंगी। तत्‍पश्‍चात आप तुरंत निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं, उसके लिए आपको पहले से सावधान रहना चाहिए। साल 2019 में अप्रैल के पश्चात अचानक आए खर्चों से आपको परेशानी अवश्य होगी परंतु आय के स्रोत भी खुले रहेंगे।

कर्क राशि 2019 और स्‍वास्‍थय

साल 2019 में 7 मई से 8 अगस्त तक का समय हानि, परेशानी, स्वास्थ्य में गिरावट, पेट में गड़बड़ी तथा धन हानि का है।

कर्क राशि 2019 और विद्यार्थियों के लिए

विद्यार्थियों के लिए साल 2019 अत्यंत लाभदायक रहेगा। जितनी मेहनत आपने की है उसका फल आपको अवश्य मिलेगा इसलिए अपनी ओर से कोई कसर ना छोड़ें।


कर्क राशि 2019 और प्रेम संबंध

जो लोग रिलेशनशिप में है और शादी करना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष उतना अच्छा नहीं है। यह समय शादी के लिए उपयुक्त नहीं है। परंतु कर्क राशि के लोगों को रिलेशनशिप में कुछ सुधार आवश्यक दिखेगा। खासकर वे लोग जो पहले से रिलेशनशिप में है उनके अपने साथी से रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग सिंगल हैं इस वर्ष उम्मीद कर सकते हैं अपने जीवन में जीवनसाथी के प्रवेश की। नई प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं प्रेम विवाह के लिए समय उत्तम है, अरेंज मैरिज के लिए अभी इंतजार करना पडेगा।


कर्क राशि 2019 और पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन की बात करें तो कर्क राशि के लोगों को परिवार से इस वर्ष कोई परेशानी नहीं है आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।


कर्क राशि 2019 और विदेश यात्रा

जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं, वर्ष के प्रारंभ में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। 22 मार्च के पश्चात विदेश यात्रा के रास्‍ते में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।